फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People from villages joining the city will get similar facilities

हाथरस : शहर में शामिल हुए गांवों के लोगों कोशहर जैसी ही सुविधाएं मिलेंगी

Fri, 04 Dec 2020 09:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People from villages joining the city will get similar facilities
हाथरस : नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद नगर पालिकाध्यक्ष, सभासद और अधिशासी अधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर पालिका पार्क हुई। बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए गांवों के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर में शामिल हुए इन इलाकों के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा तीन अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में नवीन सीमा वृद्धि के डी नोटिफिकेशन के उपरांत पालिका में शामिल गांव के विकास कार्य जैसे सफाई, पेयजल, प्रकाश, हैंडपंप, सड़क निर्माण आदि को लेकर चर्चा की गई। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी के सहयोग व नगर पालिका परिषद बोर्ड के प्रयासों से ही वर्षों बाद पालिका सीमा का विस्तार किया गया है। इसके लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन गांवों में सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि काम शुरू कराए जाएंगे और यहां के लोगों को शहर जैसी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में शीतलहर में असहाय लोगों को कंबल वितरण, अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था कराने, कूड़ा निस्तारण, कोविड-19 के बचाव हेतु सैनिटाइजेशन व फॉगिंग मशीन की व्यवस्था को लेकर भी बात हुई। सभी प्रस्ताव पास हो गए। लेकिन कुछ सभासदों ने कहा कि फॉगिंग मशीन और गाड़ी का बजट भी पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष, ईओ और सभासदों का गुलदस्ता भेंटकर व माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। इस मौके पर अधिकारी अधिकारी डॉ.विवेकानंद के अलावा सभासद संजय सक्सेना, नरायनलाल, गुड्डी देवी, राधेश्याम रजक, रामवती माहौर, सुषमा देवी, विनोद कर्दम, निशांत उपाध्याय, जाकिर अहमद, उमेश कुमारी, शहीद कुरैशी, नूरजहां, रजिया बेगम, वीरेन्द्र कुमार माहौर, विशाल दीक्षित, सुरेश चौधरी, श्रीभगवान वर्मा, विनोद प्रेमी, प्रदीप कुमार शर्मा, रीनेश मिश्र, अजय राज, प्रमोद शर्मा, अंजली शर्मा, राजेन्द्र कुमार गोयल, बबीता वर्मा, श्री पवन कुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, नरेन्द्र बंसल, अशोक गोला, अशोक कुमार, लीलावती पुण्डीर, विमल दीक्षित व पालिका के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed