{"_id":"6310eb7cf22fa7443a18addc","slug":"hathras-people-facing-problems-due-to-power-cuts-in-hasayan-hasayan-news-ali2994357127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हसायन में ताबड़तोड़ बिजली कटौती से दिक्कतें झेल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हसायन में ताबड़तोड़ बिजली कटौती से दिक्कतें झेल रहे लोग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
132 केवी विद्युत उपकेंद्र नगला रति से आ रही विद्युत लाइन में पिछले चार दिनों से हो रही दिक्कत के कारण उपभोक्ताओं को शासन के आदेश के बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही। अगर कोई उपभोक्ता आपूर्ति में व्यवधान की वजह जानने के लिए अधिकारियों को फोन करता है तो अधिकारी फोन रिसीव करना भी जरूरी नहीं समझते।
वर्तमान में चूंकि इलाके में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप चल रहा है, इसलिए बिना बिजली के हसायन के अलावा कस्बा महौ व आसपास के गांवों में मरीजों का हाल बेहाल हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति में यह व्यवधान हो रहा है।
कस्बा हसायन में जंपर जलने से कम वोल्टेज की समस्या रही। इसके बाद पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली का खेल चला। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढे़ 10 बजे बिजली आई, लेकिन कटौती का सिलसिला इसके बाद भी नहीं रुका। उपभोक्ताओं का कहना है विद्युत अधिकारियों द्वारा जिस तरह बिल जमा करने के लिए दबाव बनाया जाता है, उसी तरफ बिजली आपूर्ति देने के लिए गंभीर दिखानी चाहिए। संवाद