फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People celebrate this festival as a festival, light the lamp

हाथरस: इस पर्व को उत्सव के रूप में मनाएं लोग, जलाएं दीप

Tue, 04 Aug 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: People celebrate this festival as a festival, light the lamp
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अयोध्या में बुधवार को होने वाले भूमि पूजन पर क्षेत्र के नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों पर इस उत्सव को मनाएं। राजनेताओं का यह भी कहना है कि वह खुद भी जल्द ही अयोध्या जाएंगे और वहां दर्शन करेंगे।
- जिस घड़ी का पूरे भारतवर्ष को इंतजार था वो घड़ी आ गई है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे पिताजी किशनलाल दिलेर भगवान श्री राम मंदिर आंदोलन में शामिल थे। इस पावन और पवित्र मौके पर मैं जनपद हाथरस के सभी नागरिकों से एक अनुरोध करता हूं कि इस खास मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घर पर ही खुशी के पल को मनाएं। शासन प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

- राजवीर दिलेर, सांसद हाथरस।
- यह खुशी की बात है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हो रहा है। लोग अपने-अपने घरों पर इसे उत्सव की तरह पूरे उल्लास के साथ मनाएं। इस दिन का लंबे समय से करोड़ों लोगों को इंतजार था। मैं अपनी पत्नी के साथ अक्सर अयोध्या में जाता रहता हूं और वहां रामलला के दर्शन करता हूं। जैसे ही कोरोना काल समाप्त होगा, मैं फिर से अयोध्या जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामवीर उपाध्याय, विधायक सादाबाद।
- राम मंदिर का निर्माण एक ऐतिहासिक क्षण हैं। भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। वर्तमान में कोविड-19 के कारण आवागमन सुचारू नहीं हैं। माहौल ठीक होते ही मैं स्वयं रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाऊंगा। लोग अपने घर पर इसे पर्व के रूप में मनाएं।
- आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed