फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: People becoming victims of cyber crime due to lack of information: SP

हाथरस : जानकारी के अभाव में साइबर अपराध के शिकार हो रहे लोग : एसपी

Thu, 30 Jun 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: People becoming victims of cyber crime due to lack of information: SP
पुलिस की पाठशाला में एसपी का बुके देकर स्वागत करते प्रेमरघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन ? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले बुधवार को आगरा रोड स्थित प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा संबंधी उपायों सहित अन्य अहम जानकारियां दीं।
एसपी ने कहा कि यदि उनके या उनके किसी परिचित के साथ कोई वारदात हुई है या होने की आशंका है तो वह तत्काल इससे पुलिस को निसंकोच अवगत कराएं। पुलिस पूरी तरह उनके साथ है और हर मदद करेगी। पाठशाला में कई छात्र-छात्राओं ने एसपी से सवाल भी पूछे। एसपी ने उनके जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि इस समय साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि तकनीकी के विकास के चलते अपराधी अपराध करने के नये-नये तरीके ईजाद कर रहे हैं। आजकल प्रत्येक व्यक्ति मोबाइल फोन व इंटरनेट का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट के इस्तेमाल की जानकारी के अभाव में कई लोग साइबर अपराध का शिकार हो जाते है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी करने वाले अक्सर अपरिचित नंबर से आपके फोन पर लिंक भेजते हैं और बातों में उलझाकर आपसे पासवर्ड, ओटीपी और अन्य अहम जानकारियां ले लेते हैं। ऐसे लिंक पर कतई क्लिक न करें।
यह साइबर ठग बड़ी आसानी से आपके अकाउंट से धनराशि पार कर लेते हैं। ऐसे में किसी भी सूरत में इनसे अपने पासवर्ड, ओटीपी, आधार कार्ड और पेन कार्ड आदि की जानकारी शेयर न करें।
उन्होंने कहा कि फिर भी यदि कोई साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो पुलिस उसकी पूरी मदद करती है। एसपी ऑफिस में इसके लिए साइबर सेल गठित है। एसपी ने महिलाओं व किशोरियों के साथ घटित अपराधों से बचाव के उपाय को लेकर भी यूपी 112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन आदि सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसपी ने कहा कि वह अपने आस-पड़ोस या स्वयं के साथ होने वाले अपराध या अपराध की संभावना होने पर संकोच किए बिना निडर होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचाएं। पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हर थाने में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए एक महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां महिला कर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है और समय से उनका निस्तारण कराया जाता है।
एसपी ने कहा कि जिले में गठित ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ टीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सादे वस्त्रों में स्कूल, कॉलेज व ऐसे स्थान, जहां पर महिलाओं एवं बालिकाओं का अधिकतर आवागमन होता है, वहां आपत्तिजनक हरकतों को रोकने के उद्देश्य से एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा सघन चेकिंग कर लोगों से पूछताछ की जाती है।
उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी। वहां मौजूद सभी छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों से की। कार्यक्रम की शुरुआत एसपी ने मां सरस्वती के छवि चत्रि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इससे पहले उनका प्रेम रघु आयुर्वेदिक कॉलेज के चेयरमैन डॉ.पीपी सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. भरत शर्मा, कॉलेज का स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
एसपी ने दिए छात्र-छात्राओं के सवालों के जवाब
एसपी से छात्र शिवम शर्मा ने पूछा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो उसका मुकदमा कहां दर्ज होगा। एसपी ने बताया कि मुकदमा तो संबंधित थाने में दर्ज होगा, लेकिन इस मामले की जांच साइबर सेल द्वारा की जाएगी। छात्रा कल्पना शर्मा ने पूछा कि यदि कोई छात्रा किसी वारदात की शिकार होती है और वह पुलिस को तत्काल सूचना भी दे देती है, लेकिन अपनी लोकेशन नहीं बता पाती तो पुलिस ऐसे में वहां उसकी मदद के लिए कैसे पहुंचेगी।

एसपी ने कहा कि वर्तमान में मोबाइल फोन से भी लोकेशन पता चल जाती है। पुलिस सूचना पर तत्काल पहुंचेगी। एसपी ने यह भी कहा कि सभी छात्राएं साहसी बनेें, ताकि कोई ऐसी वारदात करने की हिम्मत न जुटा सके। एक छात्र दुर्गेश ने पूछा कि जिस तरह छात्राओं के साथ घटनाएं होती है, यदि ऐसी घटना किसी छात्र के साथ होती है तो आखिर वह कैसे मदद मांगे। इस पर एसपी ने कहा कि वह 112 नंबर पर सूचना दे सकता है। थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed