फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pension of 10 thousand destitute pensioners may get stuck

हाथरस : 10 हजार निराश्रित पेंशनधारकों की अटक सकती है पेंशन

Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pension of 10 thousand destitute pensioners may get stuck
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के करीब 10 हजार निराश्रित पेंशनधारकों की पेंशन अटक सकती है। जिले में करीब 26 हजार निराश्रित पेंशनार्थियों के सापेक्ष महज 16 हजार पेंशनार्थियों ने ही आधार के जरिए ई केवाईसी कराई है। शासन की ओर से इन पेंशनार्थियों की अग्रिम किस्त जुलाई में जारी की जाएगी।
शासन स्तर से पेंशनार्थियों को आधार आधारित भुगतान शुरू किया गया है। इस क्रम में जिले के निराश्रित पेंशनार्थियों को अपनी पेंशन की आधार के माध्यम से ई केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे सभी पेंशनार्थियों की ई केवाईसी हो सके। जिले में करीब 26 हजार निराश्रित (विधवा) निराश्रित पेंशन योजना के तहत लाभ ले रही हैं।
विज्ञापन

इन सभी पेंशनार्थियों को ब्लॉक व जन सेवा केंद्रों के माध्यम से ई केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि अभी तक महज 16 हजार पेंशनार्थियों ने ही अपनी ई केवाईसी कराई है। करीब 10 हजार पेंशनार्थियों की ई केवाईसी नहीं हो पाई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि माह अप्रैल, मई व जून की पेंशन जुलाई माह में जारी होगी। जून के आखिरी सप्ताह तक सभी पेंशनार्थी अपनी ई केवाईसी करा लें, अन्यथा पेंशन की किस्त अटक सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed