फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Penalty imposed on contractor, instructions for action against JE

हाथरस : ठेकेदार पर लगाया अर्थदंड, जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Penalty imposed on contractor, instructions for action against JE
हाथरस : पॉलीटे​िक्नक का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन। संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बुधवार को सिकंदराराऊ में बाह्य न्यायालय भवन, मऊ चिरायल में बन रहे आश्रम पद्धति स्कूल, गांवों में अमृत योजना के तहत पेयजल के लिए किए गए कार्यों सहित कई निर्माणाधीन योजनाओं का जायजा लिया। बाह्य न्यायालय में कोर्ट रूम, मीटिंग कक्ष, एडमिन ब्लॉक, सर्वर कक्ष, बंदी गृह आदि की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार पर लेट पेनल्टी लगाने हुए जेई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्माण कराए जाने वाले भवनों के ब्लूप्रिंट के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी की। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि परियोजना की स्वीकृत लागत 881.12 लाख है जिसके सापेक्ष 177 लाख धनराशि का आवंटन किया गया है। परियोजना की तकनीकी स्वीकृति 01.11.2021 को प्राप्त हुई थी। कार्य प्रारंभ की तिथि 30.12.2021 तथा समाप्ति तिथि 29.12.2022 निर्धारित है।
विज्ञापन

कोर्ट रूम का निर्माण 40 प्रतिशत, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का निर्माण 25 प्रतिशत, लिटिगेंट एंड विटनेस शेड का निर्माण 70 प्रतिशत, लॉकअप रूम तथा मीटिंग हॉल का निर्माण क्रमश: 70 व 60 प्रतिशत है। पब्लिक शौचालय, गार्ड रूम, सब स्टेशन एंड पंप हाउस, ओवर हेड टैंक तथा रेनवाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण कार्य की प्रगति शून्य है। चहारदीवारी पहले से निर्मित थी। संबंधित ठेकेदार को अधिक संख्या में मैन पावर लगाते हुए और अवशेष निर्माण कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मऊ चिरायल तथा राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोधीपुर पट्टी देवरी करामई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि धनराशि उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। निरीक्षण के दौरान 11 मजदूर कार्य करते हुए पाए गए।
जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने तथा तत्काल अधिक से अधिक संख्या में मजदूरों को लगाते हुए कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोधीपुर पट्टी देवरी करामई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी/खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे। संवाद

पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों की कराएं मरम्मत
सिकंदराराऊ के ग्राम पंचायत बरतरखास तथा ग्राम पंचायत नौरथा ईसेपुर खिजरपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों जैसे पाइप लाइन, गृह जल संयोजन, ट्यूबवेल की स्थापना एवं ओवरहेड टैंक के निर्माण आदि कार्यों का निरीक्षण डीएम ने किया। प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से उपलब्ध कराने एवं पाइप लाईन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मो. इमरान खान ने उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी। ट्यूबवेल तथा पंप हाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इस दौरान पाइप लाईन डालने का कार्य किया जा रहा था। पाइप लाइन डालने हेतु खोदी गई नाली की गहराई की माप जिलाधिकारी ने करवाई गई जो कि मानक से कम था। इस पर डीएम ने मानक के अनुरूप नाली की खुदाई कराते हुए पाइप लाईन डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed