{"_id":"628fca1fa2b6fd1ee06c53a1","slug":"hathras-payment-of-development-works-will-be-done-by-computers-installed-in-panchayat-buildings-hathras-news-ali2924765138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटरों से होगा विकास कार्यों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटरों से होगा विकास कार्यों का भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम प्रधान अब पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटरों से ही ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों पर खर्च निधि का भुगतान कर सकेंगे। इसे लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटरों की ई मेल आईडी भी अब पंजीकृत की जाएगी।
शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों के लिए शासन से मिलने वाली निधि को विभिन्न मदों में खर्च किया जाता है। अब तक ग्राम प्रधान व सचिव किसी भी स्थान पर बैठकर अपने डिजिटल हस्ताक्षर लगाकर इस धनराशि का भुगतान कर देते थे। इस कारण ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में अनियमितता व ग्राम पंचायतों में सचिवों के न पहुंचने की शिकायतें आ रही थीं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अब पंचायत भवनों में शासन की ओर से ग्रामीणों को ऑनलाइन योजनाओं का लाभ दिए जाने के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अब ग्राम प्रधान व सचिव अपनी ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों के कंप्यूटरों से खर्च धनराशि का भुगतान कर सकेंगे। प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी एके मिश्र ने बताया कि कंप्यूटरों की ई मेल आईडी एकत्रित कर फीड कराई जा रही है। संवाद