फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pavana Kickrate Academy captured the trophy

हाथरस : पावना किक्रेट एकेडमी ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Sat, 13 Mar 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Pavana Kickrate Academy captured the trophy
हाथरस : केएल जैन इंटर कॉलेज में आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आखिरी दिन फाइनल मैच में जीत हास? - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा के केएल जैन इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 13वें दिन शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में पावना क्रिकेट एकेडमी अलीगढ़ की टीम ने यंग वारियर्स की टीम को हराया।
यंग वारियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पावना क्रिकेट एकेडमी अलीगढ़ की टीम ने चार विकेट खोकर 16वें ओवर में जीत के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह पावना एकेडमी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच टीम के कप्तान गौरव कुमार को मुख्य अतिथि हेमंत सेंगर द्वारा दिया गया।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी पावना की टीम के कप्तान गौरव को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार सासनी के नयन भारद्वाज को मिला। कामेंट्री सौरभ जैन ने की। अंपायरिंग रीतेश शर्मा और उमेश चौरसिया ने की। इस मौके पर संयोजक अविनाश अग्रवाल, दुष्यंत राठौर, अरविंद तोमर, मोनू चौधरी, नमन भारद्वाज, मानव शर्मा, आशुतोष जादौन आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed