{"_id":"6049100a8ebc3ec4ac0685bf","slug":"hathras-pathways-leading-to-shiva-temples-are-in-disarray-hathras-news-ali258309357","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिव मंदिरों को जाने वाले रास्ते बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिव मंदिरों को जाने वाले रास्ते बदहाल
विज्ञापन
हाथरस : नाई नगला से भूतेश्वर शिव मंदिर को जाने वाला बदहाल रास्ता।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
महाशिवरात्रि का त्योहार नजदीक आ चुका है, लेकिन शहर के शिव मंदिरों की तरफ जाने वाले रास्ते बदहाल हैं। मंदिर की जाने वाले रास्तों पर कहीं जलभराव है तो कहीं मार्गों की हालत बेहद खराब है। शिव भक्तों को मंदिर तक आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृज की देहरी कहे जाने वाले हाथरस शहर की चारों दिशाओं में प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं। भोर की पहली किरण के साथ इन-मंदिरों में बजने वाले घंटे-घड़ियालों की आवाज पूरे शहर में सुनी जाती है। बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के त्योहार पर बड़ी संख्या में भक्त इन शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे, लेकिन शिव मंदिरों को जाने वाले बदहाल रास्ते उनके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे।
शहर की भूतेश्वर बगीची के लिए जाने वाला रास्ता तो पूरी तरह से जलमग्न है। नवीपुर की ओर से जाने वाला मार्ग भी जर्जर हालत में है। इसके अलावा नगला चौबे और अन्य शिव मंदिरों के लिए जाने वाले रास्तों की हालत भी बिल्कुल ठीक नहीं है।