फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Passengers will not be able to create operating pressure on the driver during fog

हाथरस : कोहरे के दौरान यात्री नहीं बना सकेंगे चालक पर संचालन का दबाव

Tue, 27 Dec 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Passengers will not be able to create operating pressure on the driver during fog
हाथरस : कोहरे में लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पौष माह में सर्दी के सितम से आमजन का बेहाल है। रोडवेज आमदनी के साथ दुर्घटनाओं को रोकने पर पूरा ध्यान देने की कोशिश कर रहा है। कोहरे के दौरान बस में सवार यात्री चालक पर बस चलाने के लिए दबाव नहीं बना पाएंगे। यदि कोई दबाव बनता है तो इसकी सूचना संबधित अधिकारी को तत्काल दी जाएगी। दबाव बनाने वाले यात्री पर कार्रवाई भी की जाएगी। यह नियम 15 जनवरी तक के लिए तय किया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। डिपो की आधा दर्जन बसें हर रोज दिल्ली की दूरी तय करती हैं। इसके अलावा दो बस सेवा ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार के लिए चलती हैं। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी बसों का संचालन होता है। सर्दी के सितम के साथ कोहरे ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

निगम के अफसरों ने साफ निर्देश दिए हैं। कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने पर पूरा ध्यान दिया जाए। इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड पर एक फ्लैक्स लगाया गया है। इस पर साफ शब्दों में लिखा गया है कि यात्री बस संचालन के लिए चालक पर दबाव न बनाएं। इसके अलावा मार्ग पर आने-जाने वाली बसों के चालक से संबधित बस का चालक कोहरे की जानकारी करेगा। उसके बाद ही कोई बस आगे की दूरी तय करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed