{"_id":"5f245bd08ebc3e63b66d5c72","slug":"hathras-passengers-traveling-to-delhi-on-rakshabandhan-will-have-to-face-problems-hathras-news-ali240100281","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रक्षाबंधन पर दिल्ली आने-जाने वाले मुसाफिरों को झेलनी पड़ेगी दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रक्षाबंधन पर दिल्ली आने-जाने वाले मुसाफिरों को झेलनी पड़ेगी दिक्कतें
विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रक्षाबंधन पर दिल्ली आने-जाने वाले मुसाफिरों को दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। कोरोना काल के चलते डिपो की बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। हाथरस डिपो द्वारा बसों का संचालन कौशांबी तक किया जा रहा है।
ईद और रक्षाबंधन पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। इस कारण लोग अपने घरों की ओर रुख कर रहे हैं। यात्रियों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए बसों का अतिरिक्त संचालन किया गया है। शुकवार को दिल्ली रूट पर डिपो ने एक दर्जन अतिरिक्त बसों को भेजा। लोकल रूटों पर प्राइवेट वाहनों के बंद होने के कारण रोडवेज ने लोकल रूटों पर भी बसों के संचालन की तैयारी तेज कर दी है, ताकि यात्रियों को घरों तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो।
हर वर्ष रक्षाबंधन और ईद के त्योहार पर घरों तक पहुंचने के लिए अधिकांश लोगों द्वारा प्राइवेट वाहनों का सहारा लिया जाता है। इस बार हाथरस जिले में प्राइवेट वाहनों का संचालन कोरोना काल के चलते पूरी तरह बंद है। इस कारण भी लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि रोडवेज की बसों की कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में एंट्री नहीं हो पा रही है। कौशांबी तक बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो।