{"_id":"62cdc0192c070d09780fe354","slug":"hathras-passengers-gathered-in-trains-and-buses-for-mudiya-purnima-hathras-news-ali2959083110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुड़िया पूर्णिमा के लिए ट्रेनों और बसों में उमड़े यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुड़िया पूर्णिमा के लिए ट्रेनों और बसों में उमड़े यात्री
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए होती मारामारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
Link Copied
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
गोवर्धन के प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में जाने के लिए मंगलवार को यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ पड़ी। मथुरा की तरफ जाने वाली ट्रेनों और रोडवेज बसें यात्रियों से भरी नजर आईं। रोडवेज की ज्यादातर बसें भी मुड़िया पूर्णिमा मेले में लगा दी गई हैं। इस कारण आगरा, अलीगढ़ व अन्य मार्गों पर बसों का संकट नजर आया। इन मार्गों के यात्रियों को वाहनों के इंतजार में कई घंटे परेशान होना पड़ा। काफी मुश्किल से यह यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो सके।
उल्लेखनीय है कि गोवर्धन के प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में हाथरस के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में जाते हैं। मंगलवार की दोपहर को मथुरा जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की खासी भीड़ रही। शाम को मथुरा जाने वाली ट्रेन में पैर रखने तक के लिए जगह नहीं थी। रोडवेज की 30 बसें पहले से ही मेले में रवाना हो गईं। इस कारण यात्रियों को अन्य मार्गों पर बसों की कमी से जूझना पड़ा। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिले। इस कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।