{"_id":"625473424c74366b744adf28","slug":"hathras-passengers-are-being-forced-to-travel-by-khatara-buses-hathras-news-ali2890671153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खटारा बसों से सफर करने के लिए मजबूर हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खटारा बसों से सफर करने के लिए मजबूर हो रहे यात्री
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस का टूटा शीशा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो की पुरानी बसें चालकों के लिए मुश्किलों का सबब बन गई हैं। सोमवार को हाथरस से अलीगढ़ जा रही बस में चालक के आगे का शीशा टूटा हुआ था। एक बस की डीजल पाइप फटने के कारण उसमें से डीजल निकल रहा था। इन खटारा बसों में यात्री सफर करने के लिए मजबूर हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें से 10 बसें काफी पुरानी हैं। इन बसों को दुरुस्त करने के बाद संचालन के दौरान आए-दिन खामियां आती रहती हैं। इस कारण यह बसें चालकों के लिए मुश्किलें खड़ी करती रहती हैं।
सोमवार को हाथरस से एक बस बिना शीशे के अलीगढ़ जा रही थी। एक बस से डीजल निकल रहा था। एआरएम शशी रानी का कहना है कि बस का शीशा टूट गया था। इसे लगवाने अलीगढ़ भेजा गया है। दूसरी बस की डीजल पाइप फट गई थी। इसे सही कराकर रवाना किया गया। संचालन के दौरान कमियां आती रहती हैं। इन्हें समय-समय पर सही भी कराया जाता रहता है। संवाद