फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Passenger from Bihar dies after being cut off from the train

हाथरस : रेल से कट कर बिहार के यात्री की मौत

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Passenger from Bihar dies after being cut off from the train
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गुजरात भुज से पटना जा रहे एक वृद्ध का शव मंगलवार की सुबह कासगंज रोड स्थित अगसौली रेलवे स्टेशन के आउटर से बाहर रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। मृतक की जेब से निकले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो गई।
बता दें कि मंगलवार की सुबह लाइन मैन राजीव कुमार ने अगसौली रेलवे स्टेशन पर सूचना दी कि कासगंज आउटर के बाद रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। अगसौली पुलिस चौकी ने आकर मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त की।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिहार के लखीसराय जिले के औरे गांव निवासी मनीक चंद्र मांझी (62) पुत्र किशोर मांझी के रूप में हुई है। मृतक 21 नवंबर को भुज गुजरात से पटना के लिए टिकट लेकर यात्रा कर रहा था। सोमवार की रात ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed