{"_id":"6244a2906540de45e217f310","slug":"hathras-parents-are-encouraging-children-for-vaccination-hathras-news-ali288178810","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अभिभावक बढ़ा रहे टीकाकरण के लिए बच्चों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अभिभावक बढ़ा रहे टीकाकरण के लिए बच्चों का हौसला
विज्ञापन
हाथरस : नगरीय स्वास्थ्य इकाई मधुगढ़ी पर किशोर को टीका लगातीं स्टाफ नर्स। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना से अपने बच्चों को सुरक्षित करने के लिए अभिभावक उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। किशोरों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। डरने व झिझकने वाले बच्चों के उलझनों को सुलझा रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को केंद्र पर ले जाकर टीका लगवा रहे हैं। इस वजह से बच्चों के टीकाकरण में काफी तेजी आई है।
कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए अब 12-14 वर्ष के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। कोरोना को लेकर फिक्रमंद अभिभावकों की काफी हद तक चिंता वैक्सीन आ जाने से दूर हो गई है। किशोर व बच्चे अपने अभिभावकों के साथ टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। यहां टीकाकरण के दौरान चुभने वाली सूई का डर भी बच्चों के अंदर से निकाला जा रहा है और बेझिझक टीका लगवाने की बात कही जा रही है।
कुछ बच्चे अपने माता या पिता को साथ लेकर भी आ रहे हैं। जिसके बाद टीकाकरण केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को आश्वस्त करते हैं कि सूई नहीं चुभेगी। जिसके कारण बच्चों के मन से टीका लगवाने का डर धीरे-धीरे कम हो रहा है। किशोर टीका लगवाने के दौरान खींचे गए अपने फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
- कोरोना का टीका लगवाने को लेकर बच्चे थोड़ा डर रहे थे, इसलिए बच्चों को अपने साथ टीका लगवाने के लिए आया हूं। टीका लगने के बाद बच्चे सुरक्षित रहेंगे। - विजेंद्र सिंह राना, अभिभावक।
- बच्चे टीकाकरण कराने में डरते हैं, इसलिए हम खुद उनके साथ टीका लगवाने के लिए आए हैं। दूसरे अभिभावकों को भी अपने बच्चों को केंद्र पर लाकर टीका लगवाना चाहिए। - धीरज रावत, अभिभावक।
- कोरोना के टीके की हर किसी को जरूरत है। हमें इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मैंने तो टीका लगवा लिया है, दूसरों को भी टीका लगवाना लेना चाहिए। - अक्षत राव
- मैं अपने पापा जी के साथ कोरोना का टीका लगवाने आया हूं, उन्होंने ही मुझे समझाया कि इससे हम कोरोना से सुरक्षित रह सकेंगे। सभी को यह टीकाकरण करा लेना चाहिए। - शिवम