फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Panic persists among villagers over locust party

हाथरस: टिड्डी दल को लेकर ग्रामीणों में बनी रही दहशत

Tue, 30 Jun 2020 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Panic persists among villagers over locust party
हाथरस: ​​टड्डी दल के हमले को रोकने के ​​लए रात में भ्रमण करते कृ​ष्ज्ञ ​​वभाग के अ​​धकारी। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र की सीमा में टिड्डी दल के प्रवेश करते ही सोमवार को इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गांवों के बाहर झुंड बनाकर टिड्डियों को भगाने के लिए तमाम जतन किए। तेज आवाज करने वाले बर्तन बजाए गए और पटाखे भी चलाए गए।
रविवार की देर रात को टिड्डी दल ने क्षेत्र के गांव खिटौली एवं शंकरपुर में डेरा जमाया था। इसे लेकर कृषि विभाग के अधिकारी क्षेत्र में चक्कर लगाते रहे। रात को इन गांवों में टिड्डियों को भगाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से रासायनिक घोल बनाकर छिड़काव कराया गया। क्षेत्र के गांव देदामई, सहजपुरा, विघैपुर, जसराना, रूदायन, बिलखौरा, सुसायत कलां, सुसायत खुर्द, समामई, सासनी, छौंड़ा, गढ़ौआ, नगला गढ़ू, सठिया, खोरना, शंकरपुर, मोमनाबाद, ऊतरा और गोहाना आदि गांवों में अधिकारियों ने भ्रमण किया। ग्रामीणों में सोमवार को भी दहशत बनी रही।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारी क्षेत्र में गांव-गांव भ्रमण करते रहे। रात्रि विश्राम के दौरान टिड्डी दल को रसायनिक घोल का छिड़काव कर नष्ट कराया गया। रात्रि विश्राम के दौरान भ्रमण करने वाले कृषि अधिकारियों में उप कृषि निदेशक एचएन सिंह, जिला कृषि रक्षाधिकारी यतेंद्र सिंह, एसएमएस श्रीनिवास पचौरी, जितेंद्र शर्मा, एडीओ पीपी एवरन सिंह, टीएसी पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राकेश पाठक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed