फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pain giving pits on Kakodi-prawn road, fear of untoward haunting

हाथरस : ककोड़ी-झींगुरा मार्ग पर गड्ढे दे रहे दर्द, सता रहा अनहोनी का डर

Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pain giving pits on Kakodi-prawn road, fear of untoward haunting
हाथरस : झींगुरा-ककोड़ी मार्ग पर टूटी सड़क व गड्ढों में व्याप्त जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ सरकार आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं दे रही है तो दूसरी ओर के ककोड़ी-झींगुरा मार्ग के गहरे-गहरे गड्ढे लोगों को दर्द दे रहे हैं। मार्ग के बदहाल होने से राहगीरों को दुर्घटना का डर सताता है। चंदपा से ककोड़ी-झींगुरा मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी रहता है।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों की हालत इन दिनों काफी खराब है। अधिकांश मार्गों के लिए शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिली है। इस कारण इन मार्गों पर राहत का मरहम नहीं लग पा रहा है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। चंदपा क्षेत्र के ककोड़ी झींगुरा मार्ग की बात करें तो यह मार्ग बारु हसनपुर, दरकई, चिंतागढ़ी, कोका, अल्हैपुर तुरसैन आदि गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग है। इस मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण राहगीरों को हिचकोलों भरा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ककोड़ी झींगुरा कई गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग है। इस मार्ग की हालत बहुत खराब है। मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण लोगों को सफर के दौरान काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रिंकू
इतना व्यस्ततम मार्ग होने के बाद भी मार्ग की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। इस ओर अधिकारी ध्यान दें मार्ग को दुरुस्त कराएं, ताकि राह तय करने में आसानी हो।

-देवेंद्र सिंह
इस मार्ग में गड्ढे होने के कारण वाहन चल नहीं पाते हैं। यह मार्ग कई गावों को जोड़ता है। इसके बाद भी इस मार्ग की हालत पर किसी का ध्यान नहीं है। काफी दिक्कतें हो रही है।
-करनपाल सिंह
मार्ग पर जगह-जगह कंकड़ दिखने लगे हैं। गड्ढों की वजह से रास्ता तय करने में समय की बर्बादी होती है। मार्ग को सुधारने के साथ आमजन की राह आसान की जाए।
-अनुज कुमार
झींगुरा-ककोड़ी मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं बनाया गया है। कुछ लोगों से बात की गई तो पता चला है कि यह मार्ग जिला पंचायत से बना है।
-देवेंद्र कुमार, अवर अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed