फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Paddy arrival decreased in the market, the agents engaged in saving from rain

हाथरस : मंडी में धान की आवक हुई कम, बारिश से बचाने में जुटे आढ़ती

Sat, 08 Oct 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:55 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबारिश के चलते मंडी समिति हाथरस में धान की आवक कम हो गई है।आढ़तियां धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल व टिनशेड का सहारा ले रहे हैं।बारिश का सिलसिला यदि जारी रहा तो नुकसान भी हो सकता है।

विज्ञापन
Hathras: Paddy arrival decreased in the market, the agents engaged in saving from rain
हाथरस : मंडी समिति में तिरपाल से ढका धान का ढेर। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश के चलते मंडी समिति हाथरस में धान की आवक कम हो गई है। जो धान आढ़तियों ने खरीदें है अब उसे बारिश से बचाने की चिंता सताने लगी है। मंडी में कार्य करने वाले पल्लेदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। सुबह से शाम तक मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी में हर रोज हजारों क्विंटल धान आ रहा है। इस बार धान का दाम भी अच्छा है। बेमौसम हो रही बारिश के कारण किसानों की धड़कनें बढ़ी हुई है। शनिवार की सुबह से शुरू हुई बारिश ने आढ़तियों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी है। मंडी परिसर में बड़े पैमाने पर धान खुले में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

आढ़तियां धान को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल व टिनशेड का सहारा ले रहे हैं। आढ़तियों को यह डर सता रहा है यदि धान भींग गया तो उसको मिलों तक भेजने में काफी मुश्किल होगी। आढ़तियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश के चलते धान को बचाना मुश्किल हो रहा है। बारिश का सिलसिला यदि जारी रहा तो नुकसान भी हो सकता है। खेत में खड़ी धान की फसल भी देरी से आएगी। भीगा हुआ धान आएगा। इस कारण किसानों को दर कम मिलेगा। - शिवकुमार, आढ़ती
- बेमौसम हो रही बारिश से धान को बचाना मुश्किल हो रहा है। बारिश के चलते माल लोड नहीं हो पा रहा है। इस कारण खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। धान की आवक इस बार सही है। किसान भी बारिश के चलते काफी परेशान हैं। - अशोक कुमार, आढ़ती।

- आज सुबह से बारिश हो रही है। बारिश के चलते माल ढोने का काम प्रभावित हो रहा है। अब दिवाली से पहले बारिश के चलते रोजीरोटी चलाने में भी काफी परेशानी आ रही है। यदि कुछ दिन यही हाल रहा तो काफी दुश्वारियां बढ़ जाएगी। - मुरारी लाल, पल्लेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed