फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Oxygen shortage will be overcome by building a plant

हाथरस : प्लांट बनने से दूर होगी ऑक्सीजन की किल्लत

Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Oxygen shortage will be overcome by building a plant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण रविवार को पूजा-अर्चना के बीच जिले के प्रभारी और प्रदेश के पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने विधायक, जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों के साथ फीता काटकर किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ अस्पताल परिसर में वार्डों में जाकर सेंट्रल पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण गन्ना विकास समिति चीनी उद्योग द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इस प्लांट के माध्यम से एक मिनट में 250 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में तीन वार्डों में सेंट्रल पाइप लाइन के माध्यम से 30 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इस ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से ऑक्सीजन की पूर्ति की जाएगी। इस मौके पर डीएम रमेश रंजन, एसपी विनीत जायसवाल, सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम सदर विपिन कुमार शिवहरे, हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह, मुरसान मंडल अध्यक्ष हंबीर सिंह, शिवकुमार चौधरी जटोई, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य, मुरसान सीएचसी प्रभारी सिद्धार्थ भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed