फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Overloading blew 13 hundred transformers in the district in four months

हाथरस : ओवरलोडिंग से जिले में चार माह में फुंके 13 सौ ट्रांसफॉर्मर

Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Overloading blew 13 hundred transformers in the district in four months
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। बिजली अफसरों की कांबिंग के बाद शहर से ग्रामीण अंचल तक बिजली चोरी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में 30 प्रतिशत व देहात में 50 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। इस कारण बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा है। ओवरलोडिंग की मार से अप्रैल से जुलाई तक जिलेभर में 1300 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। इससे विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बढ़ती लाइन हानियों को लेकर विभागीय अधिकारी खासे चिंतित हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 65 बिजलीघरों के जरिये ढाई लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। हर रोज मीतई सबस्टेशन से 33/11 केवीए बिजलीघरों को 700 एमवीए बिजली की आपूर्ति की जाती है। निगम के अफसर बार-बार कह रहे हैं कि लाइन हानियों को सिंगल डिजिट में लाया जाए। इसके लिए बिजली टीमें लगातार छापा मार रही हैं। इसके बावजूद बिजली चोरों के हौसले बुलंद हैं। नतीजा, ओवरलोडिंग बेलगाम हो रही है। इस कारण जिले में पिछले चार माह में 13 सौ ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

बिजली चोरों से नहीं मिल रही वीआईपी सुविधा
निगम के आला अफसरों ने यह भी कहा है जहां लोग बिजली चोरी कम कर रहे हैं और समय से बिल जमा कर रहे हैं, उन इलाकों को वीआईपी सुविधा दी जाए। बिजली चोर उपभोक्ताओं की वीआईपी सुविधा में भी रोड़ा बने हुए हैं। इस कारण ईमानदार उपभोक्ता बिजली चोरो के बीच पिस रहे हैं। इस मामले में कार्यशाला के जेई आरके सिंह का कहना है कि चार माह में जिले में 1300 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इनको 24 घंटे के अंदर बदलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed