फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Overbridge works at pond intersection hanging from lack of oxygen

हाथरस : ऑक्सीजन की कमी से लटका तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का काम

Tue, 18 May 2021 10:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Overbridge works at pond intersection hanging from lack of oxygen
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। कोरोना संक्रमण के इस दौर में मरीजों को ऑक्सीजन की काफी जरूरत पड़ रही है और ऑक्सीजन की किल्लत भी हो रही है। शहर के तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज को भी ऑक्सीजन की जरूरत है। करीब 30 ऑक्सीजन सिलिंडर मिलें, तब एक माह में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो सकेगा। गौरतलब है कि इस समय सरकार ने ऑक्सीजन के औद्योगिक प्रयोग पर रोक लगा रखी है। इस कारण सेतु निगम ने काम रोक रखा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए दो साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया था। रेलवे ने अर्च डिजायन में 48 मीटर का गार्डर भी स्थापित कर दिया है। पुल की परिधि में सेतु निगम ने लिंक रोड भी तैयार कर दिया है। ओवरब्रिज की सतह पर गिट्टी भी डाल दी गई है। अब डामरीकरण का काम किया जाना है। यह काम तो जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन

सबसे बड़ी दिक्कत ओवरब्रिज के निर्माण में ऑक्सीजन सिलिंडर की आ रही है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि शासन ने ऑक्सीजन के औद्योगिक प्रयोग पर रोक लगा रखी है। ओवरब्रिज के निर्माण को पूरा करने के लिए करीब 30 ऑक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत है। आक्सीजन सिलिंडर की मदद से सरिया काटने के अलावा वेल्डिंग व अन्य काम किया जाना है। ऑक्सीजन न मिलने के कारण वह निर्माण को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऑक्सीजन मिलने के बाद वह एक माह में ओवरब्रिज के निर्माण को पूरा करने की बात कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने ऑक्सीजन के औद्योगिक इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है। सरिया, लोहा काटने और वेल्डिंग के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए। करीब 30 ऑक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत है। सिलिंडर मिलने के एक माह के भीतर काम पूरा हो जाएगा।
-एसके सुमन, एई सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed