फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Overbridge of pond crossroads will be illuminated by heritage light

हाथरस : हेरिटेज लाइट से जगमगाएगा तालाब चौराहे का ओवरब्रिज

Mon, 14 Jun 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Overbridge of pond crossroads will be illuminated by heritage light
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। शहर के तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज आसपास के जिलो में अपनी अलग पहचान बनाएगा। यह ओवरब्रिज हेरिटेज लाइटों से जगमग होगा। साथ ही वर्टिकल गार्डन वहां से गुजरने वाले लोगों को ऑक्सीजन देगा। ब्रिज की परिध में नीचे ऑटो रिक्शा व दो पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान भी नियत होंगे।
चालू होने से पहले नगर पालिका ने ओवरब्रिज की साज-सज्जा की तैयारी शुरू कर दी है। ओवरब्रिज की परिधि में होने वाले विभिन्न कार्यों का नगर पालिका प्रशासन ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इस पर धीरे-धीरे अमल होगा। उल्लेखनीय है कि रेलवे प्रशासन ने वाराणसी की तरह अर्च डिजायन में तालाब चौराहे पर पुल तैयार किया है। रेलवे ने यहां 48 मीटर का गार्डर भी स्थापित कर दिया है। अब सेतु निगम द्वारा पुल को जोड़ने का काम किया जा रहा है। अब नगर पालिका वाराणसी के पुल की तरह इसे भी सजाने की तैयारी में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

वर्टिकल गार्डन देगा लोगों को ऑक्सीजन
नियमानुसार जिले का 33 प्रतिशत भूभाग हरा-भरा होना चाहिए, लेकिन लोगों की उदासीनता व जागरूकता की कमी से इस जिले में मात्र ढाई प्रतिशत ही हरियाली है। कोरोना काल में ऑक्सीजन के संकट का सामना कर चुके लोगों को पौधों की महत्ता का पता चल गया। यही वजह है कि अब नगर पालिका प्रशासन भी शहर के बीचों-बीच हरियाली की अलख जगाने की तैयारी में जुट गया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा ओवरब्रिज की परिधि में लगे खंभों पर वर्टिकल पार्क तैयार कराया जाएगा। इस पार्क विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। इन पौधों से लोगों को चलते-फिरते भी ऑक्सीजन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज लाइटों से पुल को मिलेगी अलग पहचान
ओवरब्रिज की चौड़ाई कम होने के कारण यहां डिवाइडर तो स्थापित नहीं किया जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पुल पर वाराणसी में बने पुल की तर्ज पर हेरिटेज लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटों से यह पुल सतरंगी रोशनी में सराबोर नजर आएगा। काम पूरा होने के बाद पुल की चारदीवारी पर स्वच्छता से संबंधित वॉल पेंटिंग भी कराई जाएगी।
वाहन स्टैंड की समस्या हो जाएगी खत्म
ओवरब्रिज के चालू होने के साथ शहर में काफी हद तक जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। नगर पालिका द्वारा ओवरब्रिज की आगरा व अलीगढ़ रोड की तरफ ऑटो रिक्शा व दोपहिया वाहनों के लिए स्टैंड भी नियत किए जाएंगे, ताकि पुल के नीचे आवागमन के दौरान जाम की स्थिति न रहे। पुल के नीचे से मथुरा-बरेली राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन यथावत चालू रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने जिस तरह वाराणसी की तरह अर्च की डिजायन में ओवरब्रिज को तैयार किया है, उसको ध्यान में रखकर नगर पालिका द्वारा पुल पर हेरिटेज लाइट लगवाई जाएंगी। वर्टिकल पार्क हरियाली की अलख जाएगा। पुल को इस तरह सजाया-संवारा जाएगा, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को यह बरबस ही आकर्षित कर सके।
-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed