फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Overbridge built for the public or for any leader

हाथरस : ओवरब्रिज जनता के लिए बना या किसी नेता के लिए

Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Overbridge built for the public or for any leader
हाथरस : तालाब चौराहे पर तैयार ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब चौराहे का ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। इस पर कई दिन तक आवाजाही भी हुई, लेकिन यह आवाजाही इसलिए रोक दी गई कि प्रभारी मंत्री द्वारा इसका लोकार्पण नहीं किया गया था। अब बुधवार को प्रभारी मंत्री को आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम टल गया। ऐसे मेें बुधवार को भी पुल पर आवागमन नहीं हुआ। इसे लेकर लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि यह पुल किसी नेता के लिए बनवाया गया है या फिर जनता के लिए। कोई नेता यदि महीनों इस पुल का उद्घाटन करने के लिए नहीं आएगा तो क्या यह पुल बंद ही रहेगा। फिर इसके बनवाने से क्या फायदा।
इस ओवरब्रिज को देखकर ऐसा लगता है कि हमारे देश में बिना किसी नेता के कोई काम नहीं होता। यह ओवरब्रिज कुछ दिन पहले बनकर तैयार हो गया है। दो-तीन दिन इस पर आवागमन भी हुआ, लेकिन यह आवागमन अब इसलिए रोक दिया गया है, क्योंकि किसी मंत्री द्वारा इसका लोकार्पण नहीं किया गया है। ऐसे में जनता भले ही यहां जाम में पिसती रही, लेकिन जब तक किसी मंत्री द्वारा पुल का लोकार्पण नहीं होगा, ऐसा लगता है कि इस पुल पर ट्रैफिक नहीं चलेगा।
विज्ञापन

-अमर सिंह चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्ता
ओवरब्रिज जनता के लिए बनाया गया है। पहले तो इसके निर्माण कार्य में देरी गई गई। अब इस पर यातायात इसलिए सुचारु नहीं किया जा रहा, क्योंकि इसका किसी राजनेता ने लोकार्पण नहीं किया है। क्या बिना लोकार्पण के यह ओवरब्रिज चालू नहीं होगा। क्या लालफीताशाही इस देश में इस कदर हावी रहेगी। यह ओवरब्रिज जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है। इस पर ट्रैफिक जल्द से जल्द संचालित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गोविंद उपाध्याय, अधिवक्ता
ओवरब्रिज के लिए हमने काफी प्रयास किए थे। कई आंदोलन किए थे। इसका निर्माण हो गया है, लेकिन अगर कोई वीआईपी फीता नहीं काटेगा तो क्या यह ओवरब्रिज चालू नहीं होगा। जनता इसी तरह से जाम में पिसती रहेगी। यह पुल तो जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए बना है। इस पर अवरोधक हटाए जाने चाहिए और इस पर यातायात सुचारु करना चाहिए।
-प्रवीण वार्ष्णेय, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed