फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Outbreak of fever: Two more including woman died

हाथरस : बुखार का प्रकोप : महिला सहित दो और की मौत

Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Outbreak of fever: Two more including woman died
हाथरस : जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। अब एक महिला सहित दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। 11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में फिर बुखार के काफी मरीज आए। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी क्षेत्र में गई और वहां मरीजों का उपचार देखकर दवा वितरित की।
आगरा रोड स्थित नगला भोजा निवासी अनीता देवी (40 वर्ष) पत्नी तेज सिंह को कई दिनों से बुखार आ रहा था। उनका उपचार भी परिजनों ने कराया। मंगलवार की सुबह उनकी तबियत अचानक से बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। बुखार से मौत की दूसरी घटना शहर के नवीपुर खुर्द में हुई। यहां के रहने वाले गिर्राज (55 वर्ष) पुत्र अकालीराम को दो दिन से बुखार आ रहा था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन

बुखार आने पर दवा ले ली, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। वह मंगलवार की सुबह काम करने के लिए जा रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड के पास वह साइकिल लेकर गिर गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनके परिवार के लोग भी आ गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर शव लेकर घर चले गए। वहीं 11 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि जहां भी सूचनाएं मिल रही हैं। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रही हैं। मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed