{"_id":"614cc9c08ebc3e0a29667bca","slug":"hathras-outbreak-of-fever-is-not-stopping-hospitals-are-full-of-patients-hathras-news-ali2739772188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : थम नहीं रहा बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : थम नहीं रहा बुखार का प्रकोप, अस्पतालों में मरीजों की भरमार
विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के प्रकोप के चलते लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में वायरल बुखार और डेंगू का प्रकोप अभी जारी है। जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना बुखार के पीड़ित मरीज आ रहे हैं। काफी मरीज अपना बाहर भी उपचार करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी बुखार के पीड़ित मरीजों की काफी संख्या जिला अस्पताल में रही। जिले में अब तक 127 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
वायरल बुखार, मलेरिया, डेंगू का प्रकोप जिले में थम नहीं रहा। अभी तक जिले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत बुखार से हो चुकी हैं। वहीं डेंगू के 127 केस सामने आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी बुखार के काफी मरीज जिला अस्पताल में आए। निजी अस्पतालों में भी यही स्थिति रही।
वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि जहां भी बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियों के रोगियों की जानकारी मिल रही है, टीमें वहां जा रही हैं और मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी जा रही है। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड भी बना रखा है। संवाद