{"_id":"614634938ebc3edcd17313f4","slug":"hathras-outbreak-of-fever-is-not-stopping-19-more-dengue-patients-found-hathras-news-ali27354936","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, डेंगू के 19 और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, डेंगू के 19 और मरीज मिले
विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। वायरल बुखार और डेंगू के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब जिले में 19 और मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 95 लोग डेंगू से पीड़ित पाए जा चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें सूचना पाकर गांवों में मरीजों का उपचार कर रही हैं और दवा भी वितरित कर रही हैं।
जिले में बुखार का कहर जारी है। अब तक बुखार से डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल, सीएचसी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के रोगियों की भरमार है। जिला अस्पताल की ओपीडी के अलावा इमरजेंसी वार्ड में भी काफी बुखार पीड़ित मरीज आए। इधर, 19 और रोगियों को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 95 लोगों पर डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई गांवों में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई गांवों में फॉगिंग कराई गई और लार्वीसाइडल छिड़काव भी कराया। संवाद