फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Our college did not become an examination center, so others are counting their shortcomings

हाथरस : अपना कॉलेज नहीं बना परीक्षा केंद्र तो दूसरों की गिना रहे कमी

Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Our college did not become an examination center, so others are counting their shortcomings
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण सूची में शामिल कई विद्यालयों के नाम पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अपना कॉलेज परीक्षा केंद्र नहीं बना तो अब शिकायत के माध्यम से दूसरे कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों पर उंगली उठा रहे हैं। डीआईओएस दफ्तर में आ रहीं आपत्तियों में किसी ने अपने कॉलेज को केंद्र बनवाने की बात कही है तो कोई दूसरे के केंद्र को लिस्ट से हटवाने की शिकायत कर रहा है।
वर्ष 2022-23 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा 89 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। इन केंद्रों पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना है। जबकि 10वीं व 12वीं के 51094 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने हैं। निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार तक करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आपत्तियां आई हैं। जिनकी सुनवाई विभागीय अधिकारी व जिला परीक्षा समिति द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार व मंगलवार को डीआईओएस दफ्तर में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आपत्ति जमा हुईं। जिनमें कुछ आपत्तियां में परीक्षार्थियों को कॉलेज से काफी दूरी पर डालने की बात कहते हुए परीक्षार्थियों की शिफ्टिंग को गलत बताया गया है। वहीं कुछ ने खुद के ही विद्यालय को छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक दो प्रत्यावेदन ऐसे जमा कराए गए हैं, जिनमें खुद का विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बना है तो दूसरे केंद्रों की कमी गिनाते हुए, उसे केंद्र निर्धारण सूची से बाहर करने की मांग की गई है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि केंद्र निर्धारण सूची में शामिल विद्यालयों को लेकर 14 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इन पर अंतिम निर्णय निर्धारित तिथि के बाद ही लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed