{"_id":"61fad638ba64330d425dce4c","slug":"hathras-order-to-maintain-status-quo-in-the-much-discussed-disputed-plot-case-hathras-news-ali2843657168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बहुचर्चित विवादित भूखंड प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बहुचर्चित विवादित भूखंड प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित जमुना बाग प्रकरण के मामले में न्यायालय ने यथास्थिति रखने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि करीब एक साल पहले अलीगढ़ रोड पर एक विवादित भूखंड का मामला काफी सुर्खियों में रहा था। तब स्थानीय प्रशासन ने भी हस्तक्षेप किया था और वहां निर्माण कार्य रुकवाया था।
यह विवाद हनुमान प्रसाद पोद्दार निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद और पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय के बीच में चल रहा है। हनुमान प्रसाद पोद्दार ने मुकुल उपाध्याय व उनके कुछ समर्थकों पर जमीन को कब्जाने का आरोप लगाया था। अन्य गंभीर आरोप भी उन्होंने पूर्व एमएलसी पर लगाए थे। उन्होंने इस मामले में कोर्ट की शरण भी ली थी। अब सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) ने दोनों पक्षों को वाद वादग्रस्त संपत्ति के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही अगली कार्यवाही के लिए 25 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। संवाद