फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Order not to deploy clerk in the office of the divisional and district

हाथरस : लिपिक की मंडल व जिले के कार्यालय में तैनाती न करने का आदेश

Sat, 24 Sep 2022 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:32 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरससंयुक्त निदेशक (जेडी) बेसिक शिक्षा अलीगढ़ मंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र जारी किया है। पूर्व में कमलकांत सिन्हा, कनिष्ठ सहायक एवं कृष्ण मुरारी अग्रवाल को सौम्या वार्ष्णेय के स्नातक परीक्षा का सत्यापन न भेजने का दोषी मानते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया था। इस पर जेडी डॉ. मुकेशचंद्र ने कनिष्ठ सहायक कमलकांत सिन्हा, पूर्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस, निर्वतमान पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बाजिदपुर की सेवा पंजिका और चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने एवं भविष्य में मंडल एवं जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण कार्यालयों में पदस्थापित न किए जाने की संस्तुति कर बीएसए को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
Hathras: Order not to deploy clerk in the office of the divisional and district

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक (जेडी) बेसिक शिक्षा अलीगढ़ मंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र जारी किया है। बीएसए दफ्तर में पूर्व में तैनात रहे लिपिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला व मंडल मुख्यालय के कार्यालय में महत्वपूर्ण पर तैनात न किए जाने की बात कही है।
पूर्व में कमलकांत सिन्हा, कनिष्ठ सहायक एवं कृष्ण मुरारी अग्रवाल को सौम्या वार्ष्णेय के स्नातक परीक्षा का सत्यापन न भेजने का दोषी मानते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया था। इस पर नियत तिथि को कमलकान्त सिन्हा, कनिष्ठ सहायक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बाजीदपुर द्वारा लिखित बयान उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

इसका परीक्षण मंडलीय उप निरीक्षक संस्कृत अलीगढ़ द्वारा किया गया। मंडलीय उप निरीक्षक द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या में कनिष्ठ सहायक कमलकांत सिन्हा को प्रकरण में अनुसार दायित्वपूर्ण आचरण एवं कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही का दोषी पाए जाने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि एवं मंडल एवं जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण कार्यालयों पर पदस्थापित न किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जेडी डॉ. मुकेशचंद्र ने कनिष्ठ सहायक कमलकांत सिन्हा, पूर्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस, निर्वतमान पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बाजिदपुर की सेवा पंजिका और चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने एवं भविष्य में मंडल एवं जिला मुख्यालय के महत्वपूर्ण कार्यालयों में पदस्थापित न किए जाने की संस्तुति कर बीएसए को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed