फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Order for suspension of license of four vendors for violation of social distancing

हाथरस: सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर चार विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबन के आदेश

Thu, 30 Apr 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Order for suspension of license of four vendors for violation of social distancing
हाथरस: मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण करते एसडीएम सदर व सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में बुधवार की सुबह 4.30 बजे एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। परिसर में चार सब्जी विक्रेताओं के यहां सामाजिक दूरी का उल्लंघन पाए जाने पर विक्रेता के लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए।
कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी के पालन को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। बुधवार की सुबह 4.30 बजे यकायक एसडीएम सदर रामजी मिश्र ने सीओ रामशब्द यादव के साथ मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पर नाराजगी जताई। उन्होंने चार सब्जी विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडी सचिव को सब्जी बिक्री के परिसर को बढ़ाने के साथ साथ परिसर में सामाजिक दूरी बनाए रखने की वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में वहीं ई रिक्शों का प्रवेश कराया जाए, जिनके पास जारी किए जाएं। थोक व फुटकर व्यापारी के अलावा आम लोगों को मंडी में प्रवेश न दिया जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस मामले में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed