फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Opposition to forcibly keeping cow dynasty in a mutually running Gaushala, complaint to SDM

हाथरस : आपसी सहयोग से चल रही गोशाला में गोवंश को जबरन रखने का विरोध, एसडीएम से शिकायत

Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Opposition to forcibly keeping cow dynasty in a mutually running Gaushala, complaint to SDM
हाथरस : ताजपुर की गोशाला में अन्य गांवों के गोवंश को छोड़े जाने की शिकायत एसडीएम से करते ग्रामीण। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव ताजपुर के ग्रामीण एकत्रित होकर मंगलवार को सादाबाद तहसील पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एक अधिकारी पर जबरन आवारा गोवंश को ग्रामीणों द्वारा आपसी सहयोग से चलाई जा रही गोशाला में शिफ्ट कराने की शिकायत की।
ग्रामीणों ने एसडीएम राजेश कुमार से लिखित रूप से शिकायत की कि गांव में अस्थायी गोशाला की व्यवस्था ग्रामवासियों द्वारा आपसी सहयोग से की गई है। इस गोशाला में वर्तमान में करीब 70 गोवंश मौजूद हैं। इसके बावजूद एक अधिकारी जबरन आवारा गोवंश को इसमें शिफ्ट कराना चाहते हैं। ग्रामवासी गोशाला में पहले से मौजूद गोवंश का प्रबंध बड़ी मुश्किल से कर पा रहे हैं। इससे अधिक गोवंश की व्यवस्था करना सामर्थ्य से बाहर है। गोशाला के संचालन के लिए कोई अनुदान भी प्राप्त नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

असमर्थना व्यक्त करने पर ग्रामीणों को रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने ताजपुर गोशाला के गोवंश को किसी अन्य गोशाला में स्थानांतरित कराए जाने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुकेश कुमार, रवेंद्र कमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, एदल सिंह, मनोज चौधरी, विजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed