{"_id":"619fd17d875ab52ef8481c84","slug":"hathras-opposition-in-preparation-to-make-daughter-scandal-a-big-issue-in-elections-hathras-news-ali279051196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिटिया कांड कांड को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिटिया कांड कांड को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में विपक्ष
Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
amar ujala/hathras
amar ujala/hathras
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बहुचर्चित हाथरस कांड के मुद्दे को इस विधानसभा चुनाव में विपक्ष मुद्दा बनाएगा और भाजपा सरकार को घेरेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर माह की 30 तारीख को बिटिया की याद में स्मृति दिवस मनाने की घोषणा से यह स्पष्ट भी हो गया है। वहीं स्थानीय पदाधिकारियों का भी कहना है कि वह हर माह की 30 तारीख को बिटिया की याद में स्मृति दिवस मनाएंगे। इधर, बिटिया का परिवार अभी भी सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ गांव के ही कुछ युवकों दुष्कर्म किया था और उसे जान से मारने का प्रयास किया था। इस युवती ने कुछ दिन बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
युवती की मौत से पहले ही पुलिस ने चारों आरोपी रवि, लवकुश, रामू व संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में प्रदेश सरकार की उस समय काफी किरकिरी हुई थी, जब मृतका के शव का उसके परिजनों की इच्छा के बिना रात्रि में पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। इस मामले को लेकर जमकर सियासत हुई थी। रालोद मुखिया जयंत चौधरी सहित कई नेताओं पर लाठियां बरसाई गई थीं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा गांधी भी मृतका के परिजनों से मिले थे। पूरे विपक्ष ने इस मामले में सरकार को घेरा था। तब से अभी तक यह मामला सुर्खियों में है। सीबीआई ने इस मामले में जांच की थी। चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल किया गया था। वहां अभी मामले की सुनवाई चल रही है और आरोपी अलीगढ़ जेल में बंद हैं। बिटिया का परिवार अभी भी सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहा है। संवाद
अखिलेश ने ट्वीट कर की सपा व अन्य सहयोगी दलों से अपील
हाथरस। अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में विपक्ष इसे मुद्दा बनाने में लगा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश के निवासी, सपा और सहयोगी दल हर महीने की 30 तारीख को हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस मनाएं, जिससे भाजपा का दलित व महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो सके। सरकार ने जिस अभद्रता से 30 सितंबर 2020 को दुष्कर्म पीड़िता के शव को जलाने का कुकृत्य किया था, उसकी याद दिलाएं। अखिलेश ने सपाइयों के साथ-साथ अन्य सहयोगी दलों से भी यही अपील की है। यह तथ्य भी विदित है कि इससे पहले कांग्रेस भी मृतका के परिजनों से प्रियंका के गले मिलते हुए फोटो को यूपी कैलेंडर में शामिल कर चुकी है। संवाद
बोला बिटिया का भाई, हमें तो न्याय चाहिए
हाथरस। बिटिया के भाई ने फिर दोहराया है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वह बहन की अस्थियों को विसर्जित नहीं करेगा। उसका कहना है कि कौन सी पार्टी इस मामले में क्या कर रही है, वह इसे लेकर कुछ नहीं कह सकता। वह और पूरा परिवार सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहा है। उन्हें तो बस न्याय चाहिए। संवाद
सपा हर महीने 30 तारीख को बिटिया का स्मृति दिवस मनाएगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। अन्य सहयोगी दलों से भी हम बिटिया का स्मृति दिवस मनाने की अपील करेंगे।
-चौधरी जैनुद्दीन, जिला महासचिव सपा