फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Only three days left in MLC election, campaigning fiercely

हाथरस: एमएलसी चुनाव में महज तीन दिन शेष, जमकर हो रहा प्रचार-प्रसार

Sat, 28 Nov 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Only three days left in MLC election, campaigning fiercely
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव में महज तीन दिन शेष बचे हैं। मुकाबले में शामिल सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के मतदाता चुनाव में अहम भूमिका अदा करेंगे।
स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। वहीं 29 दिसंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए इस जिले के मतदाता भी वोट डालेंगे। स्नातक सीट के लिए यहां के 15,538 स्नातक और शिक्षक सीट के लिए यहां के 3015 वोटर मतदान करेंगेे। इस सीट पर कई प्रत्याशियों के बीच में जोरदार मुकाबला है।
विज्ञापन

कई प्रत्याशियों ने तो काफी समय से यहां अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया था। प्रत्याशियों ने यहां कार्यालय भी खोल लिए हैं। करीब 12 जिलों के वोटर इस सीट पर वोट डालेंगे। ऐसे में इन प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को अपनी चुनाव कमान सौंप रखी है। उन पर वोटरों को घर से निकाल कर बूथ तक पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की कमान संगठन संभाले हुए हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए हर फार्मूले के इस्तेमाल किया जा रहा है। मतदाताओं को पर्चियां बांट दी गई हैं। सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed