{"_id":"63864a5aecd6cc74992c4716","slug":"hathras-only-educated-daughters-take-the-family-and-society-forward-shaphu-news-ali3058726148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिक्षित बेटियां ही परिवार और समाज को बढ़ाती हैं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिक्षित बेटियां ही परिवार और समाज को बढ़ाती हैं आगे
विज्ञापन
हाथरस : अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत श्रीबजरंग इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में ना
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
गांव नगला सलेम स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम हुआ। जिसमें बेटियों की उच्च शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। इस विषय पर शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा दसवीं की छात्रा अन्नू यादव ने कहा कि प्रत्येक मां-बाप को अपनी बेटी की शिक्षा वैसे ही पूरी करानी चाहिए, जिस तरह से वो बेटों को शिक्षित कराते हैं। पुत्र एवं पुत्री में भेदभाव नहीं करना चाहिए। स्वावलंबी बेटी दो परिवारों का नाम रोशन करती है।
कक्षा दसवीं की ही याशिका सिसौदिया ने कहा कि शिक्षा ही नारी के सर्वागींण विकास में सहायक है। पढ़ी लिखी लड़की अपने भले बुरे को अच्छी प्रकार से समझ सकती है। नौवीं की रिया यादव ने कहा कि हर मां-बाप का यह कर्तव्य होता है कि वह अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। नौवीं की छात्रा कृष्णा सिंह ने कहा कि लड़कियों को भी शिक्षा का हक है। ये आधुनिक युग है। लड़कियां लड़कों के साथ कंधे से कंधे मिला कर काम कर रही हैं।
बारहवीं की छात्रा फलक दीक्षित ने कहा कि शिक्षा एक प्रकाश है, जिसके उजाले में हम सभी को आगे बढ़ना है। शिक्षिका संध्या पुंढ़ीर ने कहा कि बेटियां ही परिवार और समाज को आगे बढ़ाती हैं। शिक्षिका मेघा गौतम ने कहा कि शिक्षा अनमोल रत्न है, जिसको यह मिल गया। उसकी जिंदगी ही सुधर गई। शिक्षिका पायल सिसौदिया ने कहा कि नारी अग्नि परीक्षा भी दे सकती है और यमराज से भी लड़ सकती है।
विज्ञापन
इस दौरान छात्राओं मेें अक्षरा, तमन्ना यादव, सलौनी सिसोदिया आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये। इस मौके पर कॉलेज संचालक जितेंद्र कुमार, ईशू यादव, ऊषा सिंह, आरआर सिंह, आरके गौतम, संजीव चौहान, वीर बहादुर सिंह, राजेंद्र्र सिंह, केडी दीक्षित, दिलीप यादव, बीडी मिश्रा, विवेक कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे। अंत में कार्यवाहक प्रबंधक मनोज यादव ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से नारी सशक्तीकरण एवं उनके उत्थान में बड़ी मदद मिल रही है।