{"_id":"60830cf38ebc3ebd034b47cb","slug":"hathras-only-50-percent-of-the-workers-will-be-called-in-the-offices-hathras-news-ali26174205","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कार्यालयों में 50 फीसदी ही कर्मी बुलाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कार्यालयों में 50 फीसदी ही कर्मी बुलाए जाएंगे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से कोरोना महामारी को देखते हुए 50 फीसदी कर्मचारियों को कार्यालय बुलाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। शासन ने कार्मिकों के लिए साप्ताहिक रोस्टर भी जारी करने भी निर्देश दिए हैं।
शासन ने कहा है कि अधिकारी जहां तक संभव हो, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही बैठक करें। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश कार्यालय में वर्जित कर दिया जाए। प्रशासन ने इस आदेश का अनुपालन करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। सीडीओ ने बताया कि पूर्व से ही विकास भवन के कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी आ रहे हैं। कई कर्मचारियों के बीमार होने की भी सूचना मिल रही है।