{"_id":"5deaa1478ebc3e1bb94d834b","slug":"hathras-onion-becomes-more-expensive-than-apple-rate-hit-century-tears-coming-out-in-purchase-hathras-news-ali2207535149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सेब से महंगी हुआ प्याज, रेट ने लगाया शतक, खरीद में निकल रहे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सेब से महंगी हुआ प्याज, रेट ने लगाया शतक, खरीद में निकल रहे आंसू
विज्ञापन
सेब से महंगा हुआ प्याज, ग्राहकों के निकले आंसू
लगातार बढ़ रहा प्याज का भाव, मंडी से काउंटर हुए गायब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। इन दिनों बाजार में सेब से ज्यादा प्याज के दाम हो गए हैं। प्याज ने शतक लगा दिया है। 100 रुपये प्रतिकिलो प्याज खरीदने में लोगों के आंसू निकल रहे हैं। मंडी समिति में प्याज के काउंटर भी गायब हो गए हैं। लोगों को मजबूरी में बाजार से महंगा प्याज खरीदना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्याज का उत्पादन महाराष्ट्र, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में होता है। बारिश के चलते काफी मात्रा में प्याज खराब हो गया है। इस कारण सितंबर माह से प्याज की आवक नहीं हुई। नवंबर माह में प्याज के दाम 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
अब दिसंबर माह में सेब से ज्यादा प्याज महंगा हो गया है। सेब 60 से 70 रुपये बिक रहा है। इन दिनों बाजार में प्याज 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जो लोग प्याज खाने के शौकीन हैं, उनके प्याज खरीदने में आंसू निकल रहे हैं। प्याज महंगा होने के कारण थाली से गायब भी हो गया है। मंडी में प्याज की आवक काफी कम हो गई है। मंडी प्रशासन प्याज के काउंटर लगवाने में रुचि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
प्याज के दामों पर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है। प्याज खरीदने में अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। प्याज को लेकर सरकार को कदम उठाना चाहिए, ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
-कुलदीप, ग्राहक
नासिक आदि जगहों पर बारिश से प्याज की फसल खराब हो गई है। इस कारण इन दिनों मंडी में प्याज की आवक काफी कम हो गई है। थोक में 70 आ रहा है, इसलिए बाजार में सौ रुपये बिक रहा है।
-शकील, दुकानदार।