फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One will celebrate the festival of Bakrid, prayers will not be held at Idgah

हाथरस: एक को मनाया जाएगा बकरीद का पर्व, ईदगाह पर नहीं होगी नमाज

Thu, 30 Jul 2020 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One will celebrate the festival of Bakrid, prayers will not be held at Idgah
हाथरस: मुरसान गेट ईदगाह पर सफाई कराते मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने लोगों से बकरीद पर घरों में रहकर ही नमाज अता करने की अपील की है। कमेटी ने कहा है कि इस बाद ईदगाह पर नमाज अदा नहीं होगी। हालांकि कमेटी के पदाधिकारियोें ने हालांकि ईदगाह पर साफ-सफाई कराई।
मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, सेकेटरी कुर्बान अली शहजादा व अन्य सदस्य ईदगाह पहुंचे और वहां साफ-सफाई कराई। कमेटी के सदर ने बताया कि एक अगस्त को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह शासन के निर्देशानुसार अपने घरों पर रहकर ही नमाज अदा करें। इस बार ईदगाह पर नमाज अदा नहीं होगी।
विज्ञापन

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। यह भी ध्यान रखें कि कुर्बानी के लिए कोई भी जानवर अवैध नहीं हो। इस मौके पर हाजी साबिर अब्बासी, डॉ. रहीश अहमद अब्बासी, जाफर फोरमैन, मोहम्मद आबाद, मोहम्मद शकील, बिलाल अहमद, हाजी दीन मोहम्मद, हाजी कमर अहमद, मास्टर जहीर अहमद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed