फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One-way traffic system implemented in the city to effect lockdown

हाथरस: लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए शहर में वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू

Wed, 22 Apr 2020 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One-way traffic system implemented in the city to effect lockdown
हाथरस: बाजार में प्रवेश करने से बाइक सवारों को रोकते पुलिस कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन को प्रभावी बनाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को शहर में वन वे रखा गया। यह व्यवस्था सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक लागू रही, जिसके तहत सासनी गेट से बाजार में प्रवेश दिया गया और नवीपुर तिराहे पर निकासी की व्यवस्था की गई। इससे बाजार में कुछ हद तक भीड़ कम आई।
बुधवार को शहर के बाजारों को जाने वाले सभी रास्तों को बंद करके वन वे व्यवस्था लागू रही। पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल द्वारा महामारी कोरोना कोविड-19 वायरस के दृष्टिगत नगर क्षेत्र/शहर हाथरस में लॉकडाउन की व्यवस्था के तहत सामाजिक दूरी को बनाए रखने व आवागमन को सुदृढ़ करने, बाजारों में भीड़-भाड़ पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखकर कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए वन वे (एकल रास्ता) यातायात व्यवस्था को लागू किया गया। सुबह छह बजे दोपहर 12 बजे तक लागू की व्यवस्था का लाभ बाजार में साफ नजर आया।
विज्ञापन

यह रही वन वे व्यवस्था
- सासनी गेट प्रवेश द्वार
- पंजाबी मार्केट बैरियर ब्लाक
- घंटाघर ओम साईं गैस एजेंसी के पास बैरियर ब्लॉक
- बॉस मंडी पर बैरियर ब्लॉक
- पुरानी स्टेट बैंक टीवीएस एजेंसी वाला रास्ता ब्लॉक
- सादाबाद गेट पुलिस चौकी के पास वाला कुआं व चूना वाला डंडा पर रास्ता बैरियर ब्लाक
- नवीपुर तिराहे पर बैरियर ड्यूटी निकासी वन वे ट्रैफिक रहा
बाजार में लगे बैरियर तो फैली अफवाह
शहर के बाजारों में वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किए जाने के कारण जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं, जिन्हें देखकर किसी ने यह अफवाह फैला दी कि घंटाघर के पास कोरोना वायरस का संदिग्ध रोगी मिला है। इस कारण शहर को सील किया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं था। इसकी जानकारी करने को लोग एक-दूसरे को फोन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed