फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One thousand workers from the district will be included in the Bharat Jodo Padyatra

हाथरस : भारत जोड़ो पदयात्रा में जिले से एक हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

Tue, 27 Dec 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: One thousand workers from the district will be included in the Bharat Jodo Padyatra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तीन जनवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा में हाथरस के कांग्रेस कार्यकर्ता अधिक से अधिक सहभागिता करेंगे। इसे लेकर प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने की और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान थे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, पूर्व जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पं. ब्रह्मदेव शर्मा, हाथरस के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा हाथरस से एक हजार कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेने चाहिए। इसके लिए लोगों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के दावेदार अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों को लेकर पदयात्रा में पहुंचें। यात्रा में भाग लेने दो जनवरी को हाथरस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रवाना होंगे। ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग के अध्यक्ष भी अपने साथियों को सूचीबद्ध कर रहे हैं। हाथरस से पांच सौ से अधिक महिलाएं भी पदयात्रा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कृष्णा गुप्ता, मुन्नालाल शर्मा, निखिलवर्ती पाठक, विकास चौधरी, पं. अविनाश चंद्र पचौरी, सुनील शर्मा, विपिन कुमार अग्निहोत्री, प्रदीप जादौन आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed