{"_id":"62547814cf223556130eb093","slug":"hathras-one-bank-s-alarm-was-bad-but-one-was-not-guarded-hathras-news-ali2890694165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक बैंक का अलार्म था खराब, एक पर गार्ड नहीं था तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक बैंक का अलार्म था खराब, एक पर गार्ड नहीं था तैनात
विज्ञापन
हाथरस : बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसपी विनीत जायसवाल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। खुद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कई बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। सुरक्षा मानकों में उन्हें खामियां दिखाई दीं और इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, एचडीएफसी बैंकों की शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे। उन्होंने बैंकों में लगे सुरक्षा अलार्म और बैकों की सुरक्षा में ंलगे गार्ड भी देखे। एसपी ने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिए।
जांच के दौरान कई खामियां भी मिलीं। एक बैंक में उन्हें अलार्म खराब मिला तो बैंक पर गार्ड तैनात ही नहीं था। एक गार्ड बिना ट्रेनिंग के ही शस्त्र के साथ तैनात किए हुए था। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए बैंक प्रबंधकों को इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। संवाद