फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One and a half thousand farmers were taking benefit of PM Kisan Samman Nidhi from two bank accounts

हाथरस : डेढ़ हजार किसान ले रहे थे दो-दो बैंक खातों से पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

Sun, 07 Mar 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: One and a half thousand farmers were taking benefit of PM Kisan Samman Nidhi from two bank accounts
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गोलमाल सामने आया है। जिले के 1500 किसान एक साथ दो-दो बैंक खातों में निधि का लाभ ले रहे थे। अब ऐसे किसानों के खातों में निधि को रोक दिया गया है। साथ ही सभी किसानों से कृषि विभाग रिकवरी की तैयारी कर रहा है। इन किसानों के आधान अमान्य होने की स्थिति में यह गड़बड़झाला सामने आया है।
जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1.82 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से जिले के 1.78 लाख किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। जिले के करीब चार हजार किसान ऐसे थे, जिनके आधार पोर्टल पर अमान्य दिखा रहे थे। कृषि विभाग की ओर से इन सभी किसानों का डाटा अलग से तैयार किया गया। इस डाटा को सत्यापित किया गया। सत्यापन के दौरान सामने आया कि जिले के 1500 किसानों ने बिना आधार कार्ड के ही पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

इन किसानों को उस दौरान निधि देनी शुरू कर दी गई। शासन स्तर से आधार से निधि दिए जाने का प्रावधान शुरू किया गया, जिससे कि योजना का लाभ पात्र लाभार्थी ले सकें। इस दौरान फिर से उन्हीं किसानों में से करीब 1500 किसानों ने आधार कार्ड से फिर से आवदेन कर दिया और योजना का लाभ लेना शुरू कर दिया। इस दौरान पोर्टल पर डाटा सत्यापित किया गया। डाटा सत्यापित किए जाने के दौरान ऐसे 1500 किसान निकले, जो कि दो अलग अलग बैंक खातों में निधि का लाभ ले रहे थे। इन किसानों की विभाग की ओर से सूची तैयार कर ली गई है। विभाग की ओर से जल्द इन किसानों से निधि की वसूली की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यापन के दौरान आधार अमान्य पाए गए थे। इन किसानों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान करीब 1500 किसान ऐसे पाए गए, जो दो-दो बैंक खातों में निधि का लाभ ले रहे थे। इन किसानों से जल्द धनराशि की रिकवरी की जाएगी। डाटा के सत्यापन के दौरान यह मामला सामने आया है।
- एचएन सिंह, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed