फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: One and a half lakh goods and cash stolen from Wardana Company's warehouse

हाथरस : वारदाना कंपनी के गोदाम से डेढ़ लाख का सामान व नकदी चोरी

Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: One and a half lakh goods and cash stolen from Wardana Company's warehouse
हाथरस : सादाबाद में आगरा रोड पर वारदाने के गोदाम में हुई चोरी के बाद मौके पर गोदाम संचालक से घटना क? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे में चोरी की वारदातें थम नहीं रहीं। बृहस्पतिवार की रात दो चोरों ने आगरा रोड स्थित जिंदल वारदाना कंपनी के गोदाम के ताले चटका दिए। चोरों ने कुंदा काटकर तालों को निकाल दिया। उसके बाद इत्मीनान से पूरे गोदाम को खंगाला डाला। कंपनी संचालक के मुताबिक चोरों ने गोदाम से करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया। वारदाना कंपनी संचालक ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
जिंदल वारदाना कंपनी के संचालक राहुल अग्रवाल पुत्र हरिओम अग्रवाल निवासी मुरसान रोड सादाबाद ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने गोदाम को बंद कर घर गए थे। शुक्रवार की सुबह जब वह गोदाम पर आए तो देखा कि इलेक्ट्रिक रूम और गोदाम खुले हुए पड़े हैं।
विज्ञापन

गोदाम के ताले का कुंदा कटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो इलेक्ट्रिक रूम से दो बड़े बैटरा, इन्वर्टर और गोदाम से नोट गिनने की मशीन, स्मार्ट वॉच व अन्य सामान सहित गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपये भी गायब थे। राहुल ने बताया कि दोनों चोर गोदाम से चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस को घटना की जानकारी और तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी देख लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed