{"_id":"5fdcf7e98ebc3e3eb42f2f65","slug":"hathras-one-accused-arrested-with-fake-number-plate-car-sadabad-news-ali2514807172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
हाथरस : फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के साथ एक अभियुक्त को सादाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 18 दिसंबर को उपनिरीक्षक रामपाल सिंह कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार व पंकज कुमार चालक बृजेश कुमार के साथ जब शांति व्यवस्था की देखरेख के लिए गश्त पर थे और आशू ढाबा के पास रोड पर खडे़ थे।
तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अशोक पुत्र गिर्राज सिंह निवासी नगला कली सादाबाद को एक कार टोयोटा ईटियोस कार, सफेद कलर, फर्जी नंबर प्लेट नंबर यूपी 85 एआर-8449 के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके संबंध में कोतवाली पर धारा 414/411/420 के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।