फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the possibility of crime, give information to the police without hesitation: SP

हाथरस : अपराध की आशंका पर बिना संकोच पुलिस को दें जानकारी : एसपी

Sat, 02 Oct 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the possibility of crime, give information to the police without hesitation: SP
हाथरस : मिशन शक्ति के तहत सरस्वती डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी उपायों की जान - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन-शक्ति फेज तीन अभियान के तहत सरस्वती डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी उपायों, हेल्पलाइन सेवाओं व साइबर अपराधों से बचाव के लिए अहम जानकारी दी।
एसपी ने महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय, उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक प्राविधान और विषम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त किए जाने के लिए विद्यार्थियों को पंफलेट भी वितरित कराए। इनमें सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे यूपी 112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी सेवाओं और मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में भी जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबर का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आस-पड़ोस में या स्वयं के साथ होने वाले अपराध या अपराध की आशंका होने पर संकोच किए बिना निडर होकर अपनी बात पुलिस तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि थानों में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए एक महिला हेल्पडेस्क बनाई गई है। यहां महिला कर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती हैं और समय से उनका निस्तारण कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने जिले में गठित ‘एंटी रोमियो स्क्वॉयड’ टीम के बारे में भी विस्तार से बताया। अन्य अहम जानकारियां भी एसपी ने दीं। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाथरस अरविंद कुमार राठी, उप प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित , प्रोफेसर डॉ. स्वतेंद्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद कुमार चक्रवर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed