फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the occasion of Ganga Saptami, the wind of devotion spread till the evening.

हाथरस : गंगा सप्तमी पर गूंजे जयकारे, शाम तक बही भक्ति की बयार

Mon, 09 May 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the occasion of Ganga Saptami, the wind of devotion spread till the evening.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गंगा सप्तमी के मौके पर रविवार को जिले में सुबह से ही भक्ति की बयार बहती रही। देवालयों में सुबह देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के भव्य शृंगार किए गए। भजन-कीर्तन में पतित पावनी मां गंगा की महिमा का गुणगान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए भी गए। परंपरा के अनुसार शर्बत और प्रसाद का भी वितरण किया गया।
भारत विकास परिषद के बैनर तले गंगा सप्तमी पर बुर्ज वाला कुआं स्थित अशोक कुमार वार्ष्णेय के निवास पर शर्बत की प्याऊ लगाई गई और सत्तू का वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार वार्ष्णेय, तरुण अग्रवाल, डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, डॉ. मनोज शर्मा, नरेश अग्रवाल, हरिमोहन गुप्ता, डॉ. राजकमल दीक्षित, डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय, शरद माहेश्वरी, साधना वार्ष्णेय आदि थे। लोहट बाजार दिल्ली वाला चौक स्थित गंगा मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन हुआ है। मां गंगा की पूजा की गई और भोग लगाया गया। शाम को मंदिर में छप्पन भोग लगाए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंधक चंदन सिंह, वीरेंद्र कुमार अखईपुर वाले, प्रमोद कुमार, दिनेश चंद वर्मा आदि थे। हाथरस रोटी बैंक परिवार के तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर प्याऊ लगाकर शर्बत का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक राहुल देव शर्मा, मुकुल दीक्षित, रूपेश गुप्ता, योगेश, भानू वशिष्ठ, मनमोहन शर्मा, ठा. लखन सिंह, चेतन अग्निहोत्री, आशीष कौशिक बब्बू, दीपक भारद्वाज, अवधेश, राजकुमार, राधेश्याम अग्रवाल, कपिल कुशवाहा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed