{"_id":"6075ee148ebc3e245a7733b9","slug":"hathras-on-the-last-day-of-campaigning-the-candidates-put-the-strength-sadabad-news-ali2610423117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सुबह से लेकर शाम तक चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने जमकर पसीना बहाया।
गांवों में मतदाताओं के बीच अपनी ताकत और वर्चस्व दिखाने के उद्देश्य से दिनभर गांवों और प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर प्रत्याशियों ने चोरी छिपे बाइक जुलूस निकाले और पैदल मार्च कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। देरशाम चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी कई प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते देखे गए।
जिला पंचायत सदस्य पद के कई प्रत्याशियों ने चौपहिया वाहनों के जरिये रैली निकालकर आचार संहिता का मजाक बनाकर रख दिया। गांव में रैलियां और चुनाव प्रचार कौतूहल का विषय बना रहा। एक के बाद एक प्रत्याशियों के घर पहुंचने से मतदाता भी खासे परेशान दिखे। कई प्रत्याशी तो खेतों पर गेहूं की फसल काट रहे मतदाताओं के पास पहुंच गए और उनसे अपने पक्ष में मतदान करने का वादा लिया। कई प्रत्याशियों ने चोरी-छिपे मतदाताओं को कई तरह के प्रलोभन देकर खूब रिझाने की कोशिश की। दावतों का दौर भी खूब चला।