फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the completion of two years of the daughter episode, the intelligence system remained alert

हाथरस : बिटिया प्रकरण के दो साल पूरे होने पर खुफिया तंत्र रहा सतर्क

Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसबहुचर्चित बिटिया कांड के दो साल होने पर खुफिया तंत्र सतर्क रहा और यह जानका़री लेता रहा कि बिटिया के परिजनों से तो कोई मिलने नहीं जा रहा।सीआरपीएफ भी रोजाना की तरह उसके घर पर तैनात रही।

विज्ञापन
Hathras: On the completion of two years of the daughter episode, the intelligence system remained alert
हाथरस : बिटिया के घर पर तैनात सीआरपीएफ के जवान। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया कांड के दो साल होने पर खुफिया तंत्र सतर्क रहा और यह जानका़री लेता रहा कि बिटिया के परिजनों से तो कोई मिलने नहीं जा रहा। सीआरपीएफ भी रोजाना की तरह उसके घर पर तैनात रही। इधर, बिटिया का परिवार गमजदां रहा। उसके भाई ने फिर यही दोहराया कि उसे जल्द न्याय चाहिए और सरकार अपना अपना वादा निभाए।
उल्लेखनीय है कि दो साल पहले 14 सितंबर 2020 को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उसके बाद उसकी हत्या की कोशिश की गई थी। युवती ने कुुछ दिन बाद दम तोड़ दिया था। मामले को लेकर जमकर हाय-तौबा हुई थी। मामला काफी सुर्खियों में रहा था। प्रदेश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। इस मामले में सीबीआई जांच हुई थी।
विज्ञापन

न्यायालय ने चारों आरोपी युवकों संदीप, रवि, रामू व लवकुश के खिलाफ आरोपपत्र विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में दाखिल किया था। अभी इस मामले की सुनवाई चल रही है। पिछले 21 माह से बिटिया का परिवार सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहा है। चारों आरोपी अलीगढ़ जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दो साल होने के बाद यहां खुफिया तंत्र यह टोह लेता रहा कि इस मामले को लेकर कोई संगठन प्रदर्शन आदि तो नहीं कर रहा और बिटिया के परिजनों से तो कोई मिलने नहीं आ रहा। सीआरपीएफ की सुरक्षा भी कड़ी रही। वैसे बिटिया के छोटे भाई का कहना था कि उनसे आज कोई मिलने नहीं आया। उसका कहना था कि उन्हें जल्द न्याय चाहिए। साथ ही आवास और सरकारी नौकरी देने का जो वादा किया गया था, उसे सरकार पूरा करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed