फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On the birth anniversary, the followers bowed down to Baba Saheb

हाथरस : जयंती पर अनुयायियों ने किया बाबा साहब को नमन

Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On the birth anniversary, the followers bowed down to Baba Saheb
हाथरस : आंबेडकर जयंती पर प्रभात फेरी के दौरान बीएच मिल रोड पर शिविर में केक काटते उनके अनुयायी। स? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बृहस्पतिवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। उनके छवि चित्रों व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। सुबह बाइक रैली भी निकाली गई। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। सभी से डॉ. आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
बृहस्पतिवार की सुबह राधास्वामी बगीची और आगरा रोड से एक बाइक रैली निकाली गई। इसे बौद्ध भिक्षु के अलावा डॉ. बीआर आंबेडकर शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष तिलक सिंह निगम ने पंचशील का झंडा दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में आंबेडकर अनुयायी बाइकों पर सवार थे। वह जय भीम का उद्घोष करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से होकर निकले। रैली का समापन खंदारी गढ़ी स्थित आंबेडकर पार्क पर हुआ। इस मौके पर प्रकाशचंद्र गौतम, अरविंद कुमार, सुरजीत सिंह, बृजमोहन राही, सचिन गौतम, लल्लनबाबू, अनिल केपी, संजय सेठ, भंवर सिंह, उमेश चौधरी, पंकज प्रेमाकर, योगेश केसरी, प्रेम सिंह, गयाप्रसाद बाबा, राजकुमार भास्कर, नेत्रपाल सिंह, छोटू, चिरंजीलाल, ताजेंद्र निम, कैलाशचंद आदि शामिल थे।
विज्ञापन

बीएच ऑयल मिल रोड पर केक भी काटा गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में जयंती पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि पीएम द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर पंचशील तीर्थ बनवाया। भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का समायोजन है। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि बाबा साहब कहा करते थे कि वह ऐसे धर्म को मानते हैं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। संचालन महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री शीलेंद्र गौड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मधुलिका राघव, हरीशंकर राना, श्वेता दिवाकर, रत्नेश रत्न, सुनीता वर्मा, अखिलेश गुप्ता, दुर्गेश नंदनी रत्नेश चटर्जी, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, भीकम सिंह चौहान, संध्या आर्य, रामवीर सिंह माहौर, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, राजू राज एडवोकेट, अजय रावत, वंदना रावत, नवनीत गौतम, नानकचंद पचौरी, गगन शर्मा आदि थे। भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, रामकुमार माहेश्वरी, राजकुमारी चौहान, आरसी गोला, वीरेंद्र प्रसाद, रमेश राजपूत, रजत अग्रवाल, अमन पाराशर, सोनिया नारंग, भूपेंद्र कौशिक, ज्योति खुराना, संतोष जोशी, अखिलेश गुप्ता, ऋतु गौतम आदि थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में आगरा रोड स्थित राधाकृष्ण कृपा भवन पर जयंती मनाई। अध्यक्षता नारायन प्रसाद पिप्पल ने की और संचालन रोशनलाल वर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बाबा साहब के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। अविनाशचंद्र पचौरी, हरीशंकर वर्मा, गिर्राज सिंह गहलोत, पन्ना चौधरी, उदल सिंह, काजल चौधरी, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, श्यामवीर सिंह, गुड्डू चौधरी, आकाश सिंह, विष्णु कुमार चौधरी, लाखन सिंह, सुभाष रावल, संजय कप्तान आदि थे। सपा कार्यालय पर भी आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुहर सिंह, ताजेंद्र निम, सचिन आंबेडकर, सतीश डेंगरा, प्रमोद कुमार, दिनेश प्रधान, सूबेदार सिंह, कालीचरन आदि थे। सपा नेता बृजमोहन राही के शिविर कार्यालय पर जयंती मनाई गई।
इस मौके पर लल्लन बाबू एडवोकेट, रामकिशोर, मनोज कुमार, वीरेश कुमार, सुनील कुमार, वीरपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आबिद, बौबी, शिवकुमार, संजय सिंह, सचिन कुमार, टिकेश आदि थे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर ने ओढ़पुरा तिराहा स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। सोनू भारती, मौनू भारती, विपिन शर्मा, अरविंद दिवाकर, विशाल कुमार, अशोक कुमार आदि थे। बाल कल्याण समिति के सदस्य विनोद चौधरी ने प्रबोशन विभाग में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सीओ सिटी मनोज शर्मा, जिला प्रबोशन अधिकारी आरके सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। केक काटा गया। गरीब महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। एक सिलाई मशीन दी। संचालन जिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया। विमल कुमार शर्मा, अनुपमा शर्मा, पूजा शर्मा, शशी कुमारी, मनीषा भारद्वाज, प्रवेशा कुुमारी आदि थे।

आयावर्त बैंक में संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहब के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन राजीव आर्य ने किया। विनोद कुमार, संजय कुमार गौतम, प्रदीप वार्ष्णेय, संदीप निगम, विक्रम सिंह मीणा, सोनू कुमार, दीक्षा मेश्राम, हरिओम, सीबी सिंह आदि मौजूद थे। दीवानी कचहरी परिसर में भी डॉ.आंबेडकर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जालिम सिंह, केसी निराला, रामबृज सिंह, एससी निराला, विनोद बहादुर, सुरेंद्र सिंह, आरपी पूनियां, इरफान कुरैशी, अरुण कुमार, चंद्रवर्धन, आरपी सिंह, देवेंद्र वर्मा, रमेशचंद, पवन कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed