फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On site inspection of the work done by the executive organizations

हाथरस : कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए गए कार्यों का करें स्थलीय निरीक्षण

Fri, 06 Aug 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On site inspection of the work done by the executive organizations
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते नोडल अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जनपद के नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने डीएम रमेश रंजन के साथ जिला योजना, सांसद निधि, त्रिस्तरीय पंचायत निधि एवं अन्य विभागीय योजनाओं के अधूरे/अपूर्ण कार्यों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संबंधित योजनाओं को पूर्ण नहीं किया तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्यदायी संस्था के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण कर आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर ने बताया कि जिला योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 247.89 करोड़ की अनुमोदित कराकर शासन को प्रेषित की गई है। अनुमोदित परिव्यय 247.89 करोड़ के सापेक्ष जुलाई 2021 तक 8.81 करोड़ अवमुक्त हुआ है। जो शत-प्रतिशत ग्राम्य विकास विभाग में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं ग्रामीण आवास पर व्यय की गई है। अन्य विभागों में धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 239.056 लाख की धनराशि अन्य जनपद को हस्तानांतरित करने के बाद जनपद पर 133.640 लाख की धनराशि अन्य स्वीकृति हेतु अवशेष है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में केन्द्रीय वित्त आयोग के अन्तर्गत गत वर्ष की अवशेष धनराशि 2662.27 लाख तथा इस वर्ष 792.54 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है, इस प्रकार कुल उपलब्ध धनराशि 3454.81 लाख के सापेक्ष 1260.50 की धनराशि व्यय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत कुल 2156.37 लाख के सापेक्ष 1044.75 लाख की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में 7 घोषणाएं की गई है। जिसकी स्वीकृत लागत 5401.11 लाख के सापेक्ष जुलाई, 2021 तक अवमुक्त धनराशि 2350.88 लाख तथा व्यय धनराशि 1708.06 लाख है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी चन्द्रमोहन चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह, उपनिदेशक कृषि, डीडीओ अवधेश सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed