फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: On Makar Sankranti, the wind of devotion with charity and charity

हाथरस : मकर संक्रांति पर दान-पुण्य के साथ बही भक्ति की बयार

Sat, 15 Jan 2022 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hathras: On Makar Sankranti, the wind of devotion with charity and charity
हाथरस : जरुरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित करतीं वार्ष्णेय युवा महिला मंडल की पदाधिकारी व अन्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मकर संक्रांति के मौके पर शुक्रवार को बृज की देहरी पर सुबह से ही भक्ति की बयार बही। लोगों ने खूब दान-पुण्य किया। कई जगह प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गए। शहर के मंदिरों में भगवान के विशेष शृंगार किए गए। महाआरती की गई। सुबह से शाम तक भक्ति गीतों की धूम मची रही। शहर के रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आरती उतारकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति को सूर्य उपासना का पर्व कहा जाता है। शुक्रवार को संक्रांति के मौके पर सुबह लोगों ने स्नान आदि करके जल के छींटे लगाकर खिचड़ी और गर्म कपड़ों के अलावा जरूरत की वस्तुओं का दान किया। सूर्य उपासना कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

शहर के सादाबाद गेट हनुमान जी मंदिर, आगरा रोड, पंजाबी मार्केट, कोमल कांप्लेक्स, नवीपुर कलां, गोशाला मार्ग आदि स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। रूई की मंडी स्थित मंदिर श्रीकन्हैया जी, किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर, चिंताहरण महादेव, हलवाई खाना दाऊजी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, नमृदेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भगवान को विशेष पोशाक धारण कराई गई। विशेष पूजा-अर्चना के साथ कीर्तन भी हुआ। महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed